कवर्धा,-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के पूर्व प्रदेश सचिव जनाब हाजी मो.सलीम हिंगोरा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.श्री जोगी जी ने हमारे कवर्धा को कबीरधाम के नाम का सौगात देते हुए अपने अल्प समय के कार्यकाल में जो कवर्धा कबीरधाम को तोहफ़ा प्रथम शक्कर कारखाना मात्र 10 माह के भीतर, जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला अस्पताल सौ बिस्तर,जिला पंचायत भवन,सुतियापात जलाशय, बस स्टैंड सहित विभिन्न सैकड़ों सराहनीय विकास कार्य उनके द्वारा करवाए गए जिसे यहां की जनता कभी भुला नहीं सकती।जनाब हिंगोरा ने अपनी यादो को ताजा करते हुए नम आंखों से कहा कि जब मैं सफर- ए-हज कर वापस आया तो माननीय जोगी जी ख़ास मिलकर मुझे हज की मुबारक़बादी पेश किए थे।हमारी अक्सर उनसे माह मे 4-5 मर्तबा मुलाकात होते रहती थीं उन्होंने समय समय पर हर जनहित, समाजहित समस्याओं का सरलता पूर्वक निराकरण किया था ,गरीबो व छत्तीसगढ़ वासियों के हितों के लिए हमेशा फिक्रमंद रहते।उनकी बहुत सी याद हमारे साथ है जिसे हम क़भी भुला नहीं सकते, दिल में एक गहरा सदमा लगा है भगवान उनकी मृत आत्मा को शांती प्रदान करे एवं उनके परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
0 हाजी मो.सलीम हिंगोरा, कवर्धा

Spread the love

You missed