उत्तर प्रदेशदेश

फानी तूफान : उत्तरप्रदेश में आंधी से 5 की मौत, 9 घायल

चंदौली : फानी तूफान का असर उत्तरप्रदेश पर भी पड़ रहा है। 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। चंदौली और सोनभद्र जिले में फैनी की दस्तक से 12 घंटे पहले पूर्वी उत्तरप्रदेश में अचानक मौसम बदल गया। आंधी और बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार की मौत हो गई है। वहीं, पेड़ के नीचे दबकर एक व्यक्ति की जान चली गई। यूपी में अब तक पांच मौतें हुई हैं। नौ घायल हो गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल तक समूचे प्रदेश में आंधी, बारिश के आसार हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button