कवर्धादुर्ग

 दिन दहाड़े नवविवाहिता को अपृहत करने वाले सातवा आरोपी गिरफ्ता

कवर्धा  ःःथाना सहसपुर लोहारा क्षेत्रान्तर्गत दिनंाक 20.05.2019 को थाना में सूचना प्राप्त हुआ कि आईटीआई कालेज स.लोहारा के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 09 जेजी 4666 में सवार करीबन् 06-07 व्यक्तियों के द्वारा सीताबाई पति राजकुमार साहू को चाकू दिखाकर जबरदस्ती अपने गाड़ी में बैठा कर अपहरण कर कवर्धा की ओर ले गये है, कि उक्त सूचना के आधार पर थाना स.लोहारा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समस्त थाना/चैकी प्रभारी को नाकाबंदी पांईट लगाये जाने हेतु बताया गया। जिस पर थाना कवर्धा पुलिस के द्वारा लगाये गये नाकाबंदी पांईट मंे बताये गये वाहन क्रमांक के अनुसार गाड़ी आते हुए देख रूकवाया गया। उक्त वाहन में अपहृता एवं आरोपीगण भागवत साहू एवं उसके अन्य साथी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना स.लोहारा पुलिस को सुपुर्द किया गया तथा घटना में संलिप्त एक आरोपी गौकरण साहू पिता धनीराम साहू उम्र 24 साल साकिन चिमरा थाना कवर्धा मौके से फरार था। जिसकी पतासाजी की जा रही थी, कि दिनंाक 22.05.2019 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गौकरण साहू को ग्राम चिमरा के आसपास देखा गया है, कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर आरोपी गौकरण साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपीगण –
01. गौकरण पिता धुनीराम साहू, ग्राम चिमरा, थाना कवर्धा

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button