क्वांरेटाइन सेन्टर में बाहरी और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डी एन योगी कवर्धा,  कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने पंडरिया विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान कुकदूर में आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के पंडरिया अनुविभाग में आदिमजाति विकास विभाग द्वारा संचालित 30 सभी आश्रम-छात्रावास भवनों को कोरोना वायरस के संक्रमण और उनके बचाव तथा उनके रोकथाम के उपायोे के लिए क्वारेन्टाईन सेन्टर सह राहत शिविर के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। इन सभी क्वारेनटाईन सेन्टरों में देश के अलग-अलग राज्यों से लाॅकडाउन में फंसे श्रमिकों और अन्य नागरिकों की उनके सकुशल घर वापसी से पहले 14 अथवा 21 दिनांे के क्वारेटाईन में रखा जाएगा। दूसरे प्रांतों से आने वाले हर श्रमिकों और व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शरण ने निर्देश देते हुए कहा कि क्वांरटाईन सेन्टर में श्रमिको के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े लोग ,व्यवस्था प्रभारी और स्वास्थ्य अमलों के अधिकृति अधिकारी-कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा श्रमिकों के रिस्तेदार व उनके पहचान सहित अन्य अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से बाहर और अन्दर आने जानेे के लिए परेशान करेंगे, तो इसकी सुचना तत्काल संबधित एसडीएम को देंगे।
कलेक्टर श्री शरण ने नोवेल कोरोना वायरस के नियंत्रण, रोकथाम और उनके संक्रमण के बचाव के उपायों के बारे में अधीक्षकों केा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी आश्रम-छात्रावासों को विशेष साफ सफाई और सोशल डिस्टेंन्सिग के साथ श्रमिकों केा ठहराने की विशेष व्यवस्था कर लेेे। क्वारटाईन सेन्टर में शोसल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से कराए। श्रमिको और व्यक्तियों के लिए भोजन परसते समय डिस्पोजन थाली का उपयोग करें और भोजन करने के बाद पत्तल अथवा ग्लास को किसी सुरक्षित स्थान में गड्ा कर सुर्रिक्षत ढंग से नष्ट करने की समुचित व्यवस्था भी करना होगा। कलेक्टर श्री शरण ने अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि भोजन व्यवस्था के लिए अभी से चिन्हाकित व्यक्तियों की ड्यूटी लगाना सुश्चिित करें। भोजन व्यवस्था में लगे सभी लोगों को निर्धारित दर पर मानदेय दिए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के ने भी अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंण्डन ने बताया कि पंडरिया अनुविभाग में 30 आश्रम-छात्रावास संचालित है। नोवेल कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी विद्यार्थियो को उनके घर भेज दिया गया है। सभी आश्रम-छात्रावास को क्वारेटाईन सेन्टर बनाया जाएगा। बैठक में पंडरिया जनपद पंचायत सीइओ श्री नवीन भट्,, पीएचई के एसडीओ, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़