देशराजनीती

लोग चकित, मोदी बुजुर्गो का अपमान क्यों कर रहे हैं : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी ने जिस तरह अपने बुजुर्गों (लालकृष्ण) आडवाणी जी और मुरली मनोहर (जोशी) जी का अपमान किया है, ये हिंदू संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है। 

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के आगामी लोकसभा चुनावों में नहीं लडऩे की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोग चकित हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्गों का अपमान क्यों कर रहे हैं। एक साथ कई ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों का अपमान करना हिंदू या भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी ने जिस तरह अपने बुजुर्गों (लालकृष्ण) आडवाणी जी और मुरली मनोहर (जोशी) जी का अपमान किया है, ये हिंदू संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है। 

आप नेता ने कहा कि जिन्होंने घर (भाजपा) बनाया उन्हीं बुजर्गों को घर से निकाल दिया? उन्होंने कहा, जो अपने बुजर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्कृति तो ये नही कहती कि बुजर्गों को बेइज्जत करो।

Spread the love

Related Articles

Back to top button