कवर्धादुर्ग

बिना मास्क के घर से बारह निकलने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही जारी, 27 व्यक्तियों से ढाई हजार का जुर्माना वसूली

बिना मास्क के घर से बारह निकलने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही जारी, 27 व्यक्तियों से ढाई हजार का जुर्माना वसूली

कवर्धा,। कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी आदेशो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। आज शनिवार को 27 व्यक्तियों को बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ढाई हजार रूपए का जुर्माना के रूप में वसूली की गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना के नियंत्रण के लिए पूरे प्रदेश में लाकडाउन किया गया है। इसके रोकथाम और बचाव के उपायों के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायांे में कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन का पालन नहीं करने और अनिवार्यता के बाद भी सार्वजनिक स्थलांे पर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के लिए राजस्व,पुलिस और नगरीय निकायों की अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।
कवर्धा नगर पालिका में आज शनिवार को 21 व्यक्तियों पर बिना मास्क के बाजार मंे घुमने पर कार्यवाही की गई है। वही पिपरिया नगर पंचायत में 6 व्यक्तियों पर बिना मास्क के घुमने वालों पर कार्यवाही हुई है। इन दिनों नगरीय निकायों में 27 व्यक्तियों से ढाई हजार रूपए की जुमाना के रूप में वसूली की गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button