रायपुर

डायल 112 टीम सहसपुर-लोहारा पैंथर-2 में तैनात आरक्षक 400 वीरेंद्र ठाकुर तथा एबीपी चालक बलदाऊ नेताम का योगदान रहा है।

दिनांक 20.04.2020 के समय लगभग 20:45 बजे डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुई कि जिला कबीरधाम, थाना सहसपुर-लोहारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कड़कड़ा तालाब के पास ईट भट्टा में ठेकादार काम करा रहा है लेकिन राशन सामग्री नही मिल पा रहा है। सूचना पर तत्काल डायल 112 टीम सहसपुर-लोहारा पैंथर-2 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पहुँची डायल 112 टीम द्वारा कॉलर से संपर्क करने पर बताया कि कॉलर मध्यप्रदेश जिला सतना का रहने वाला है, 20-25 लोग ईट भट्टा में काम करते हैं ठेकादार भी जिला सतना का है जो होली के समय सतना गया है। लॉक डाउन होने के कारण वापस नहीं आ पाया जिससे राशन सामग्री की किल्लत हो रही है। घटना के संबंध में डीपीसीआर कबीरधाम, थाना सहसपुर-लोहारा तथा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राशन की व्यवस्था करने हेतु अवगत कराया गया तत्पश्चात डायल 112 टीम ने मानवता का परिचय देते हुए सरपंच के द्वारा राशन की व्यवस्था कर प्रदाय किया गया।
इस उत्कृष्ट कार्यवाही में डायल 112 टीम सहसपुर-लोहारा पैंथर-2 में तैनात आरक्षक 400 वीरेंद्र ठाकुर तथा एबीपी चालक बलदाऊ नेताम योगदान रहा है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button