भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा में गन्ना पेराई सीजन बंद होने की तृतीय सूचना

कवर्धा, । कबीरधाम जिले के समस्त अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया जाता है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा में गन्ना खरीदी का तृतीय एवं अंतिम तारीख आगामी 21 अप्रैल तक ही निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि तक गन्ना शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं कराने पर शक्कर कारखाना कवर्धा किसी भी क्षतिपूर्ति अथवा दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा। कारखाने में गन्ना खरीदी हेतु संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकगण किन्ही कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ है, तो वे तत्काल शक्कर कारखाना के गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते है, जिन अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषक भाईयों ने अपना शेष गन्ने को जूस एवं बीज हेतु अथवा गुड़ निर्माण हेतु सुरक्षित रखा हो तथा शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई हेतु विक्रय नहीं करना चाहते, ऐसे कृषक कारखाने के गन्ना विभाग को क्षेत्र सहायक के माध्यम से लिखित रूप में सूचित करने कहा गया है।

Spread the love

You missed