राजस्थान कोटा में कोचिंग करने गए विद्यार्थियों की मदद के लिए कबीरधाम जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त

कवर्धा, । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कबीरधाम जिले में कोविड-19 लाॅकडाउन के बीच जिले से राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने गए विद्यार्थियों की लिए मदद के लिए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री शरण ने नोडल अधिकारी का नाम श्री देवश सिंह व उनका मोबाईल नम्बर 7587331015,8770462334 एवं जिला काॅल सेंटर 07741232609 साझा करते हुए कहा कि कोचिंग के लिए गए विद्यार्थियों को वहां किसी भी प्रकार की कठिनाइयां आ रही हो, तो जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या दूरभाष एवं वाॅटशाॅप पर बता सकते हैं। उन्होनें सभी अभिभावकों से यह भी आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों की समस्या बताते हुए संदेश के साथ अपना स्थानीय पता और कोटा में रह रहे बच्चे का पूरा नाम और उनका संपर्क नम्बर भी जरूर बताएं। जिला प्रशासन आपकी हर समस्यास का निराकरण करने हर संभव प्रयास करेगा

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़