कवर्धादुर्ग

सतनामी युवा प्रकोष्ट ने सफाई कर व सफाईकर्मी को पुष्पमाला व बाबा जी की फ़ोटो भेट कर मनाई जयंती।

सतनामी युवा प्रकोष्ट ने सफाई कर व सफाईकर्मी को पुष्पमाला व बाबा जी की फ़ोटो भेट कर मनाई जयंती।

कवर्धा,,14 अप्रेल भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की 129 जयंती के अवसर पर सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक खिलेश बंजारे ने बताया कि इस समय कोरोना के इस भयावह महामारी के कारण सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने के कारण वृहद स्तर पर कार्यक्रम न करते हुए शासन प्रशासन की नियमो को ध्यान में रखते हुए बाबा जी की जयंती पर अम्बेडकर चौक परिसर की साफ सफाई किया गया तथा सफाईकर्मी को

पुष्पमाला पहनाकर बाबा जी की फ़ोटो भेट की गई,क्योंकि इस समय हमारे लिए हमारे सबसे बड़े आईडल हमारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी व सफाईकर्मी है जयंती के इस अवसर पर हम बाबा जी की जयंती के पर्व पर उन सबका सम्मान प्रगट करते है,और हम सबको मिलकर इस पहल पर अमल करना चहिये तभी बाबा जी के संदेशों का सम्मान होगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ने इस सराहनीय पहल पर हर्ष व्यक्त किया प्रदेश वाशियों को बधाई संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक खिलेश बंजारे,प्रदेश सचिव संदीप चतुर्वेदी जिला सह संयोजक विकास कुर्रे,शहर अध्यक्ष सतीश डाहिरे,कोषाध्यक्ष हितेंद्र पात्रे उपस्थित रहे।

*सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट कवर्धा।*

Spread the love

Related Articles

Back to top button