ब्रेकिंग न्यूज़: भोपाल में छिपे 64 विदेशी सहित 87 तबलीगी जमात के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतनी बड़ी संख्या में कैसे विदेशी छिपे रहे? पुलिस जुटी जाँच में… भोपाल: कोरोना वायरस को लेकर देशभर में मचे हाहाकार में प्रभावित राज्यों में मध्यप्रदेश भी ऊपर से 9 वें स्थान पर है. इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से पॉजिटिव की रिपोर्ट निजाम्मुद्दीन से जुड़े तबलीगी जमात के आ रहे हैं. मध्यप्रदेश पुलिस ने लगातार ऐसे लोगों लगातार छापे मारी मारी कर रही है. मध्य प्रदेश पुलिस ने तबलीगी जमात के 64 विदेशी सदस्यों, संगठन से जुड़े 10 भारतीयों, और 13 अन्य लोगों सहित कुल 87 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भोपाल में अपने आवास की व्यवस्था की बना राखी थी. भोपाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 13, और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है. पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि ये लोग कहा कहा गए और किनके संपर्क में अब तक रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ़्तारी के बाद भी इन सभी को आईसोलेट करके कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। Spread the love Post navigation पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। कवर्धा में कोरोना वायरस के कम्यूनिटी सर्विलंेस रोकने 930 घरों के 5880 लोगों को हुआ स्वास्थ्य परीक्षण