कवर्धादुर्ग

कोरोना महामारी के समय मे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक दे रहे अपनी सेवाएं

कोरोना महामारी के समय मे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक दे रहे अपनी सेवाएं
कवर्धा,,,विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी कोविड- 19
के संक्रमण के बचाव एवम रोकथाम के लिए कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक सभी चेक पोस्टो- पोलमी ,कुंडा-ओड़बरी ,महका ,
दामापुर-पटुवा ,कापादह में पुलिस एवम राजस्व विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको (RHO) के द्वारा भी इस लॉकडाउन के समय में भीषण गर्मी व कोरोना महामारी के जोखिम में
लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी चेकपोस्टो मे अपने दायित्यों का निर्वहन किया जा रहा है । साथ ही बाहर अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चेहरे पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम आईशोलेशन में रहने और लगातार हाथों को साबुन व हैंडवाश से धोने की विधि व सलाह बताया जा रहा है । उसके पश्चात सम्बन्धित RHO द्वारा उनके गांव में घर-घर जाकर होम कोरेन्टीन में रह रहे लोगों का लगातार फॉलोअप कर स्वास्थ्य निगरानी तथा गांव वालों को कोरोना माहामारी के बारे जागरूक किया जा रहा है, इस कोरोना संकट के समय मे भी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के द्वारा नियमित टिकाकरण कार्य को करके बच्चो एवम गर्भवती माता के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही सुरक्षित संस्थागत प्रसव तथा गर्भवती जाँच की सेवाएं भी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के द्वारा नियमित रूप से दी जा रही हैं ,

Spread the love

Related Articles

Back to top button