
कवर्धा,पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम के एल ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम के मार्गदर्शन तथा अजीत कुमार ओगरे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा निर्देश में महामारी के संक्रमण को रोकने हेतु थाना चिल्पी के थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं हमराह स्टाफ के द्वारा थाने के सामने मुख्य मार्ग एन एक 30 पर संक्रमण को रोकने हेतु लोगों के आवाजाही एवं एक राज्य से दूसरे राज्य पर वाहनों के माध्यम से सवारियों के रोकथाम एवं नजर रखने हेतु नाकेबंदी पॉइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी ।
चेकिंग के दौरान दिनांक 31.3.2020 को कबीरधाम से मध्यप्रदेश की ओर जा रही एक ट्रक क्रमांक GJ03 AJ 6339 के चालक द्वारा पुलिस चेकिंग को देखकर कुछ दूरी पहले ही ट्रक को रोक दिया जिसमें बैठे आठ-दस व्यक्ति भाग गए ट्रक चालक से भागे व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ करने पर चालक द्वारा पैसा लेकर ट्रक के पीछे डाला में आठ-दस सवारी बैठाकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर ले जा रहा बताया गया उक्त ट्रक के चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम बृजेश सिंह पिता रघुराज सिंह परिहार ग्राम पहुआ पूरा थाना पिनाहट जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया । उक्त ट्रक चालक द्वारा धारा 188 भादवी का उल्लंघन करना पाए जाने से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यु रिमांड पर भेजा गया, और ट्रक को जप्त कर लिया गया है ।
वर्तमान में चिल्पी थाना मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का बॉर्डर होने से 24 घंटे संक्रमण न फैले इस हेतु सघन चेकिंग एवं नाकाबंदी पॉइंट लगा चेकिंग की जा रही है ।




