लॉक डाउन में कबीरधाम जिले में खाद्यान्न,फल, सब्जी से लेकर गैस बुकिंग और रोजमर्रा की चीजों के लिए दुकान खुलने और बंद होने का समय बैकिंग सेवा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे गैस बुकिंग के लिए सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक समय निर्धारित कवर्धा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण तथा लॉक डाउन की दृष्टिगत रखते हुए आगामी 14 अप्रैल तथा आगामी आदेश तक जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्रियों तथा आपात कालीन सेवाओ व संस्थाओं के संचालन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय मे सम्बंधित संस्थानों में 5 ही व्यक्ति रहेंगे तथा सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना होगा। गैस एजेंसी के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक इसके बाद घर पहुच सेवा के लिए शाम 6 बजे तक समय निर्धारित है। दुकान व ठेला (सब्जी ,फल, अनाज)मिल्क पार्लर बेकरी दुकान के लिए समय सुबह 6 बजे से सुबह 11बजे तक निर्धारित किया है। ग्रामीण क्षेत्रो में हाट बाजार के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक समय निर्धारित है। मेडिकल, स्थापना, मेडिकल दुकान,ट्रांसपोर्टनगर, व गुड्स ब कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, सीवरेज ट्रीटमेन्ट व्यवस्थाएं,विधुत व्यपस्थापक, फायर ब्रिगेड, टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधाएं,होटल एवं रेन्ट्रोरेन्ट(जिनमे पक्की स्थाई संरचना एवं वैध लाइसेंस उपलब्ध हो) मोबाइल रिचार्ज एवं सर्विस दुकानों के लिए अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा बैकिंग सेवा के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक समय निर्धारित की गई है Spread the love Post navigation कोरोना वायरस के नियत्रंण एवं रोकथाम बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेगी