कवर्धा, । किसी भी संक्रामक बीमारी के संक्रमण से बचाने के लिए मास्क की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा नोवेल कोरोना जैसे गंभीर संक्रामक वायरस से सुरक्षा प्रदान की दृष्टि से कबीरधाम जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों को मास्क निःशुल्क दिया जाएगा। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान को एक जन अभियान के रूप देने में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए मीडिया जगत से जुड़े साथियो की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने की दृष्टि से मीडिया साथियो में निःशुल्क मास्क दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यालय से अधिनस्त महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण की दृष्टि से बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण किया है रहा है। Spread the love Post navigation कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण: कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए कबीरधाम जिले की सभी प्रवेश सीमाएं सील* *कलेक्टर और एसपी ले रहे पल-पल की खबर