पोंडी के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में जिला स्तरीय शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

– शिक्षकों ने दिखाए जौहर, खड़ौदाकला टीम ने जीता पहला मुकाबला।

*कवर्धा-* बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पोंडी के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में टीपीएल (टीचर प्रीमियर लीग) जिला स्तरीय शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न संकुलों की टीम ने भाग लिया है।
शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य विजय सिंह थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत पोंड़ी के उपसरपंच इदरीश खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रभाटोला के सरपंच गणेश गुप्ता, ग्राम पंचायत रहंगी के सरपंच राजूदास मानिकपुरी, शाउमावि पोंड़ी के एसएमसी अध्यक्ष रवि अवस्थी, ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच प्रतिनिधि नंदकुमार कुर्रे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जयराम साहू, पंच विनायक द्विवेदी, ग्राम पंचायत बघर्रा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रवि वर्मा उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य विजय सिंह ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए खेल आवश्यक है। स्कूल के बच्चों के लिए तो समय-समय पर विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। लेकिन शिक्षकों के लिए कराया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक गजराज सिंह राजपूत ने किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उद्घाटन मैच खड़ौदा कला संकुल टीम व पोंडी संकुल टीम के मध्य हुआ। खड़ौदा कला संकुल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए। दूसरे इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी पोंड़ी संकुल टीम 11ओवर में 71 रन बनाकर आल आउट हो गई। रोमांचक मुकाबले में खड़ौदा कला टीम ने 31 रन से जीत हासिल की। अतिथियों ने खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खड़ौदा कला टीम के कप्तान जितेंद्र चंद्रवंशी, पोंड़ी टीम के कप्तान नीलम वर्मा, अशोक निषाद, रामकुमार वर्मा, शरद वर्मा, पारस चंदेल, राजकमल पांडेय सहित अन्य खिलाड़ी व ग्रामीणजन मौजूद थे।

– शासकीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजन-

आयोजन समिति के संयोजक गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि शासकीय स्कूलों के शिक्षकों की प्रतिभा को निखारने, उचित अवसर प्रदान करने व शिक्षकों में खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को मैच होगा। आयोजन को लेकर शिक्षकों में उत्साह है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़