नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कवर्धा कलेक्ट श्री अवनीश कुमार शरण ने आज कबीरधाम जिले में नोवेल कोरोना वायरस के https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2020/03/VID-20200309-WA0006.mp4 रोकथाम और जिला स्वास्थ्य अमले द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध जानकारी दी। उन्होने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकरण संज्ञान में आ रहे है। इस वायरस से होने वाले संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला स्तरीय पर तैयारियां की जा रही है। इसके तहत जिले में आगामी आदेश तक सभी कार्यालय, अशासकीय संस्थाओं में बायोमेट्रिक उपस्थित पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार यथा संभव हो सके तो ऐसे कोई भी कार्यक्रम जिसमें अनेक जन साधारण एकत्रित हो रहे है, जन-समारोह इत्यादि वर्तमान में स्थगित रखें जाएं। यदि कहीं जन-समारोह का आयोजन किया जा रहा हो तो आयोजनकर्ता द्वारा उक्त स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक सावधानी बरती जाये, कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था स्थल पर सुनिश्चित किया जावें। समस्त शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के मध्य इसके रोकथाम संबंधी हस्तक्षेत्र जैसे कि हाथ धोना, श्वसन शिष्टचार (छींकने और खासने के समय पर मुंह पर रूमाल रखना, उपरी भुजा को ढंकने हेतु टिशु पेपर-महीन कागज या शर्ट के आस्तीन का उपयोग, बीमारी की अवस्था में स्कूल न जाना, सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित नहीं होना इत्यादि) से न केवल इस बीमारी को फैलने से रोकने या कम करने में उपयोगी साबित होगा। अपितु फ्लू जैसे अनेको संक्रमण बीमारियों के रोकथाम में भी विशेष रूप से सार्थक होगा। इस माध्यमों से जागरूक हुए युवाओं द्वारा अपने परिवार, समुदाय इत्यादि को जागरूक किया जा सकेगा। समस्त विभागों प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि इस दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले में महिला दिवस के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी का रेडियोवार्ता को लेकर अभूतपूर्ण उत्साह सिंघारी में शिखर युवा मंच स्वयं सेवी संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया