कवर्धा, खेल एवं युवा कल्याण द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट ूूण्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद में उपलब्ध है। आवेदन पत्र स्वहस्ताक्षरित आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ 27 मार्च 2020 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई, रोड, रायपुर में जमा किया जा सकते है। कार्यालयीन समय में खेल एवं युवा कल्याण कवर्धा, जिल कबीरधाम में सम्पर्क कर सकते है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह खेल जो ओलम्पिक, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय राष्ट्रीय खेल, विश्वविद्यालयीन खेलो में सम्मिलित है, उन्ही खेलो से संबंधित खिलाड़ियों के आवेदन पत्र पर विचार किया जाएगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए पात्रता एवं शर्ते के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के अंतर्गत स्थित मान्यता प्राप्त खेल इकाई की ओर से खेलते हुए ऐसे खिलाड़ी, जिन्हे भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल विभाग या पूर्ववर्ती मध्य प्रदेष सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सीनियर वर्ग का खेल पुरस्कार तथा राजीव खेल रत्न पुरस्कार या अर्जुन पुरस्कार या विक्रम पुरस्कार से अलंकृत किया गया हो, जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीनियर वर्ग के खेल पुरस्कार यथा गुण्डाधूर पुरस्कार या महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान या शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य की खेल इकाई की ओर से खेलते हुए सीनियर वर्ग की ओलम्पिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर, काम्नवेल्थ, एषियाड, एषियन चैम्पियनषीप में खेलते हुए पदक प्राप्त किया हो। छत्तीसगढ़ की खेल इकाई की ओर से खेलते हुए सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत खेल की राष्ट्रीय चैम्पियनशीप या राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ी डबल्स वाले खेलों या ऐसे खेल जिनमें एक से अधिक खिलाड़ियों की टीम होती है, के टीम के सदस्य है और ऐसे डबल्स या सामूहिक खेलों की टीम को पदक प्राप्त हुआ हो तो, एसी पदक प्राप्त टीम के सभी खिलाड़ी पात्र होगें। Spread the love Post navigation प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनेगा श्री राम पब्लिक स्कूल रबेली में भव्य वार्षिक उत्सव व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया