कवर्धादुर्ग

ग्राम पंचायत पोड़ी के वार्ड क्रमांक 3 पर हुए मतदान शून्य घोषित: पुनर्मतदान 5 फरवरी को

ग्राम पंचायत पोड़ी के वार्ड क्रमांक 3 पर हुए मतदान शून्य घोषित: पुनर्मतदान 5 फरवरी को

कवर्धा,। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कबीरधाम द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को प्रतिवेदित किया है कि जनपद पंचायत बोड़ला की ग्राम पंचायत पोड़ी के मतदान केन्द्र 123, वार्ड क्रमांक 3 में पंच पद के मतपत्र में प्रक्रियात्मक त्रुटि के परिणाम स्वरूप मतदान प्रभावित हुआ है, जिसके कारण पुनमर्तदान कराया जाना है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव को विचार करने के पश्चात् जनपद पंचायत बोड़ला की ग्राम पंचायत पोड़ी के मतदान केन्द्र 123, वार्ड क्रमांक 3 में पंच पद के मतपत्र में प्रक्रियात्मक त्रुटि के परिणाम स्वरूप दूषित हो गया। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 एवं 72(2)(क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम पंचायत पोड़ी के वार्ड क्रमांक 3 हेतु मतदान केन्द्र क्रमांक 123 पर हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए नया मतदान 5 फरवरी को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियत किया गया है। मतगणना उसी दिन मतदान के पश्चात् होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button