बोड़ला के वनांचलों में ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

कवर्धा, । जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से लगातार रोजगार के नये साधन मिल रहें है। डबरी, कुआ, सड़क निर्माण,तालाब निर्माण, भूमि सुधार जैसे विभिन्न कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहें है। ग्राम पंचायत कुकरापानी, बोदा 47, पण्डरीपानी, रोल, बम्हनी, समनापूर, झलमला, तरेंगांव जंगल, खरिया, ढोलबज्जा, बोक्करखार, बोदा 3 जैसे विभिन्न वनांचल गांव में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बैगा आदिवासीयों के साथ ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना से 200 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से विभिन्न कार्य कराये जा रहें है। बहुत से ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस से अधिक का रोजगार दिया जा चुका है तथा ऐसे परिवार आगे 150 दिवस का रोजगार की ओर बढ़ रहें है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से वनांचल क्षेत्र के लिए भारत रूरल लाईवलिहुड फाउन्डेसन बी.आर.एल.एफ. कि स्थापना की गई है। जिसका मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो से चर्चा कर उनकी जरूरतों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य की पहचान करना है। इस कार्य के लिए बी.आर.एल.एफ. के अंतर्गत जिले में समर्थ संस्था कार्य कर रही है। जिससे की ग्रामीणों को अधिकोधिक रोजगार के साधन उपलब्ध हो और गांव में परिसम्मपत्तियों का निर्माण हो। डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, मेढ़ बन्धान कार्य, पशु शेड जैसे विभिन्न हितग्राहिय मुल्क कार्यो से ग्रामीणों को आजीविका संवंर्धन से जोड़ा जायेगा जिससे कि उन्हें हमेशा नियमित आय के साधन उपलब्ध हो तथा उनके जीवन स्तर में परिवर्तन आए। ग्रामीणों के साथ मिल बैठ कर चर्चा करते हुए भारत रूरल लाईवलिहुड फाउन्डेसन बी.आर.एल.एफ. टीम के साथ ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक ग्रामीणों को निर्माण कार्यो से जुड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहें है तथा कार्य के लाभ से उन्हें परिचित करा रहें है जिसका परिणाम अब दिखने लगा है। वनांचल के 45 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य बड़ी तेजी से हो रहे है। तथा दस हजार से अधिक जॉब कार्ड धारियों को नियमित रोजगार मिल रहा है। ग्रामीणों को समयबद्ध रोजगार के साथ समय पर मजदूरी भुगतान देने की कार्यवाही भी सत्त जारी है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़