
ग्राम पंचायत कापादह के वार्ड क्रमांक 7 के पंच पद का निर्वाचन स्थगित
कवर्धा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत जिले के पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कापादह के वार्ड क्रमांक 7 में पंच पद हेतु दो निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी थे, जिनमें एक अभ्यर्थी श्रीमती रमा बाई पति राजकुमार मांझी की आकस्मिक मृत्यु 24 जनवरी को हो गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत नियम 1995 के नियम 46 के अनुसार ग्राम पंचायत कापादह के वार्ड क्रमांक 7 के पद पद का निर्वाचन स्थगति कर दिया है। शेष पदों की निर्वाचन प्रक्रिया यथावत रहेगी।




