कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कवर्धा कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का प्रथम चरण में जिले के विभिन्न मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत दुल्लापुर, बिरकोना, धरमपुरा, समनापुर, अमलीडीह, बरपेलाटोला, सिंघनपुरी, जोराताल, नेवारी एवं ग्राम पंचायत सूखाताल में हो रहे मतदान केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, तहसीलदार श्री मनोज रावटे उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण मतदान केन्द्र दुल्लापुर का निरीक्षण करते हुए मतदान केन्द्र परिसर के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति को बाहर करने तथा अनावश्यक भीड़ नहीं करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पीठासीन अधिकारी को कुल वार्डो की संख्या तथा अभी तक मतदान प्रतिशत की जानकारी ली साथ ही मतदान दल के भोजन व्यवस्था के संबंध में भी पूछा। उन्होंने ग्राम पंचायत बिरकोना में ट्राइसायकल से आये हुए निशक्तजन महिला से आवश्यक जानकारी ली तथा अपने मोबाइल से उक्त महिला का फोटो भी लिया। कलेक्टर श्री शरण ने धरमपुरा में कुल मतदान प्रतिशत होने की जानकारी ली, तो मतदान अधिकारी ने 50 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी। उन्होंने मतदान व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र में अनावश्यक भीड़ पर नाराजगी व्यक्त की तथा पुलिस को अनाधिकृत व्यक्ति को परिसर से बाहर निकालने के भी निर्देश दिये। इस मतदान केन्द्र के चारों बूथों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री शरण ने ग्राम पंचायत समनापुर का निरीक्षण करते हुए कहा कि जो व्यक्ति वोट डाल चुके है, उन्हें परिसर से बाहर निकालने के निर्देश दिये। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को मतदान धीमी गति को बढ़ाने के निर्देश दिये, ताकि वोटो की गिनती में विलंब न हो। उन्होंने अमलीडीह पंचायत में मतदान में शीघ्रता लाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत बरपेला टोला में मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा मतदान दल के लिए भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिये। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी में निरीक्षण के दौरान अनावश्यक व्यक्तियों को मतदान केन्द्र से बाहर निकालने के निर्देश दिये। उन्होंने कतार में खड़े महिला मतदाता से भी आवश्यक पूछताछ की। मतदान केन्द्र जोराताल में बाहर बैठे एजेंन्टों को कक्ष के अंदर बैठने के निर्देश दिये तथा उनसे भी आवश्यक जानकारी लिया। कलेक्टर श्री शरण ने जोराताल मतदान केन्द्र के कक्ष में शराबी व्यक्ति मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने तुरंत कार्रवाई उस व्यक्ति को सिटी कोतवाली थाना में भेजकर मुलाहिजा करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। ग्राम पंचायत नेवरी में गेट के पास अनाधिकृत महिलाओं को 100 मीटर के बाहर रहने के निर्देश दिये तथा मतदान दल से मतदान प्रतिशत एवं आवश्यक जानकरी भी ली। ग्राम सुखाताल मतदान केन्द्र में अनावश्यक भीड़ को बाहर निकालने के निर्देश दिये तथा जो लोग वोटिंग कर चुके है, उन्हें मतदान केन्द्र से बाहर निकालने के लिए कहा। कलेक्टर ने यहां पर मतदान गति धीमी होने के कारण तहसीलदार को रिजर्व कर्मचारी को भेजने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button