कवर्धादुर्ग

कबीरधाम कलेक्टर ने टाॅप टेन में आई भूमिका देसाई और उनके माता-पिता को दी बधाई

कबीरधाम कलेक्टर ने टाॅप टेन में आई भूमिका देसाई और उनके माता-पिता को दी बधाई

कवर्धा, कबीर क्रांति

कवर्धा,कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण से आज उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप टेन में आई भूमिका देसाई और उनके माता-पिता ने सौजन्य भेंट मुलाकात की। कलेक्टर ने कवर्धा की भूमिका देसाई को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2018 की परीक्षा में प्रदेश में टाॅप टेन लाकर प्रदेश में कबीरधाम जिले का नाम रौशन करने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भूमिका देसाई की माता श्रीमती रचना देसाई, पिता श्री संजय देसाई और उनकी छोटी बहन भी साथ में थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button