कवर्धा

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने का किया जा रहा कार्य-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रीगुहा निषादराज जयंती समारोह में हुए शामिल

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने का किया जा रहा कार्य-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रीगुहा निषादराज जयंती समारोह में हुए शामिल

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा में आयोजित श्रीगुहा निषादराज जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज द्वारा भवन निर्माण की मांग पर हर संभव पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। 02 वर्ष के धान के बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 13 लाख किसानों के खाते में हस्तांरित किया है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 12 सौ करोड़ रूपए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए में की जाएगी। इसके लिए 4000 रूपए बोनस का भी प्रवधान है। कार्डधारियों को 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बेहतर शिक्षा के लिए रायपुर में विद्यार्थियों के लिए एक और नालंदा परिसर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। इस दौरान श्री पोखराज परिहार, श्रीराम प्रसाद बघेल, श्री जग्गू साहू, श्री उमंग पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button