कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिले के जुनवानी जंगल के धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री तुलसी राम सेन निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज

कबीरधाम जिले के जुनवानी जंगल के धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री तुलसी राम सेन निलंबित

कबीरधाम जिले में विपरण वर्ष 2019-20 में धान खरीदी में किसी प्रभारी द्वारा लापरवाही के बाद निलंबन की पहला मामला

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण जुनवानी जंगल मे प्रकरण सामने आने के बाद जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रकरण सही पाए गए।

कवर्धा,बता दे कि कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन, भण्डारण और उपार्जन केन्द्रों में अमानक स्तर के धान की खरीदी को रोकने के लिए बनाई गई टीम द्वारा रविवार को रेंगाखार के जुनवानी धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण में समिति प्रबंधक तुलसीराम सेन द्वारा भंवर सिंह खुसरों और उनकी पत्नी रजवंतीन द्वारा लाए गए 246 कट्टा धान की खरीदी गई है। खरीदी की गई धान को जब जांच किया गया तो पाया गया कि सभी धान पुराने थे, और सभी धान में घुन लगे हुए पाए गए। समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी करने के लिए राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के पालन नहीं किया। नियमानुसार जब भी उपार्जन केन्द्र में धान लाए जाते है, ताकि खरीदी से पहले धान की ढेरी लगाई जाती है, लेकिन यहां धान की ढेरी नहीं लगाई गई। सीधे समिति के नए बोरे में धान को उलट दिया गया। धान में घुन लगे और अमानक होने के कारण धान जब्त कर लिया गया था।

Spread the love

Related Articles

Back to top button