कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने विभिन्न धान उर्पाजन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

कबीरधाम जिले के 86 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू

कवर्धा, । कबीरधाम जिले में 86 धान उपार्जन बनाये गये है, इन उपार्जन केन्द्रों में आज एक दिसंबर से 15 फरवरी तक किसानों की धान खरीदी की जायेगी। आज से सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज सेवा सहकारी समिति हरिनछपरा, कुसुमघटा, मोहगांव सेंटर के रैतापारा तथा रूसे धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शरण ने इन सभी धान उपार्जन केन्द्रों में

टोकन की जानकारी ली तथा धान खरीदी की लक्ष्य की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ऑपरेटर से धान खरीदी के संबंध में भी जानकारी ली तथा निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप किसानों की धान खरीदी में कोई गड़बड़ी न करने की हिदायत दी साथ ही साथ ही कलेक्टर बोरो में हाथ डालकर की गुणवत्ता भी देखी। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों में कोचिए के माध्यम से धान खरीदी नहीं करने की हिदायत दी।

उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में जारी टोकन में तत्काल पटवारी को सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया, ताकि पटवारी सत्यापन कर सकें। उन्होंने समस्त धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली तथा समस्त धान उपार्जन केन्द्रों में पटवारी की उपस्थिति करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी धान केन्द्र में अनियमितता बरतने पर पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी केन्द्रों में धान खरीदी की लक्ष्य के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर उप पंजीयक श्री भुपेन्द्र ठाकुर, कर्मचारी, किसान उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button