गंगरिया खम्हरिया में पशुघन, कृषि और पीएचई की टीम जुटी, बीमार पशुओं का उपचार शुरू कवर्धा, । जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के गंगरिया खम्हरिया में शनिवार को 5 गौ वंशीय पशुओं की मौत की सूचना के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने तत्काल शिविर लगाकर गांव के अन्य पशुओ का स्वास्थ्य उपचार शुरू कर दिया है। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री एन पी मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीम ने गांव के सभी गौ तथा भैस व बकरियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जिसमे 250 सामान्य रूप से बीमारी की लक्षण मिली है, वही 60 गम्भीर रूप से बीमार है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में विषाक्त चारा या पानी पीने की वजह से प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चारो तरफ धान की फसल लगी है, फसलो में दवाई की छिड़काव किया जाता है, सम्भवत सभी जानवर विषाक्त पानी या चारे के सेवन किया होगा। पशु धन विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि मृत पशुओ का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट में विषाक्त भोजन या पानी की वजह से मृत पाया गया है। गांव के अन्य पशुओं का उपचार किया जा रहा है। कृषि और पीएचई विभाग की टीम चारा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चारा और पानी का सैम्पल लिया गया है। परीक्षण के लिए भेज जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विपुल गुप्ता ने गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मुलाकात भी की। ग्रामीणों को चर्चा करते हुए बताया गया कि जिस स्थल का पशुओ ने चारा और पानी का सेवन किया है, उस स्थल पर नही जाए, सतर्क रहें। शनिवार 2 नवम्बर को रात्रि 9 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ पशु लड़खड़ाकर चल रहे है, मुह में लार निकल रहा था और कुछ पशु जमीन पर गिरे थे। सूचना के तत्काल बाद पशु धन विकास विभाग द्वारा टीम गठित कर गांव पहुँच गई। पशुओ के लक्षण के आधार पर त्वरित रूप से चिकित्सा किया गया।पूरी टीम घर घर पहुच कर उपचार किया जा रहा है। उपचार के ठीक पहले 3 गौ वंशीय पशुओ की मौत हो चुकी थी तथा रात्रि में 2 गम्भीर रूप से बीमार पशुओ की मौत हो गई।साथ कि एक अन्य बकरी की भी मौत अन्य बीमारी से हुई। पशुचिकित्सकों ने बताया कि गांव के सभी बीमार पशुओ का उपचार किया जा रहा है। Spread the love Post navigation कवर्धा विधानसभा के 46 युवाओं ने थामा जनता कॉग्रेस छ.ग. का दामन प्रदेश मे कांग्रेस सरकार होने के बाउजुद पार्टी को नही मिल रहा वार्ड में दावेदार.. भाजपा में दर्जनो दावेदार…डी,एन योगी