कबीरधाम जिले के स्थानांतरित 21 अधिकारीयों को दी गई भावभिनी विदाई।

कवर्धा,भोरमदेव क्लब कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देषन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के उप पुलिस अधीक्षक आकाष मरकाम का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से जिला कांकेर , रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र चंद्रा का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से पीटीएस माना रायपुर व जिले के 19 उप निरीक्षकों का जिसमें श्री नितिन कुमार तिवरी, श्री राकेष कुमार थवैत, श्री सौरभ कुमार उपाध्याय, श्री संजय कुमार यादव, श्री अजय कुमार साहू, श्री राजेष कुमार राठौर, श्री तेज कुमार वर्मा, श्री सत्यम साहू, श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा, श्री पवन कुमार ठाकुर, श्री हरिषंकर प्रसाद ध्रुव, श्री ईषवर कुर्रे, श्री विद्यानंद

भगत, श्री भोजराज भोई, श्री सत्यवान सिंह, श्री मनोहर लाल सिन्हा, श्री रविषंकर साहू, श्री प्रेमचंद साहू, श्री कुलवंत तिर्की का स्थानांतरण कबीरधाम से जिला कांकेर हुआ है। जिन्हे आज विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर.कुजूर, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में सभी अधिकारियों नें स्थानांतरित अधिकारीयो के कार्यो की जमकर सराहना किये। सभी अधिकारी सरल स्वभाव के थे,

इसलिए सिर्फ पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ही नहीं बल्कि अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीयों में भी बड़े सम्मान की भावना रही। जिनसे आम नागरिकों में भी इनके प्रति आदर की भावना थी जिससे पुलिस-जनता के बीच में सामंजस्य एवं विष्वास स्थापित करने में इनका महत्वपूर्ण भुमिका रहा।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि उप पुलिस अधीक्षक आकाष मरकाम को जिला में आये कुछ ही हप्ते हुये थे, उनके कार्यो की श्रेष्ठता को देखते हुये पुनः उनका स्थानांतरण जिला कबीरधाम से जिला कांकेर हुआ है। वो कुछ ही समय में कबीरधाम में अपने अच्छे कार्याे से अपना छाप जिले के सभी अधिकारी कर्मचारीयो में छोड़कर जा रहे है। रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र चंद्रा के द्वारा रक्षित केन्द्र कबीरधाम के अनेक कार्यो को बेहतर ढ़ग से कर लाईन आर्डर डियुट्ी में भी बेहतर प्रदर्षन रहा है। तथा 19 उप निरीक्षक जिले में नक्सल गतिविघियो, लाईन आर्डर डियुट्ी , बेहतर विवेचना व नक्सल क्षेत्रो में पुलिस बेस कैम्प के निर्माण के दौरान बेहतर प्रदर्षन कर कैम्पो की स्थापना की गई। जिससे नक्सल गतिविघियोें में अंकुष लगाने में सफलता हासिल हुआ है, साथ ही सभी अधिकारीयों के द्वारा जिला कबीरधाम में विगत वर्षो से कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बहुत ही शान्तिपूर्वक ड्यूटी सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। वहीं कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित किये हैं। खेल के क्षेत्र में अनेक खेलों का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये हैं। सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाये गए। जिससे जनता व पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में सफलता मिली हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यो की प्रसंषा करते हुये कहे कि ट्रांसफर विभाग का एक नियम है जिसके तहत अधिकारी/कर्मचारीयों को अपना व्यक्तित्व को उभारने का मौका मिलता है। साथ ही और अच्छा कार्य करने का मौका भी प्राप्त होता है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के लिये बधाई, शुभकामनाएं एवं बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी अनुविभागीय अधिकारी अजीत ओगरे, अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया नरेन्द्र बेन्ताल, उप पुलिस अधीक्षक पनिकराम कुजुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति नरगिस तिग्गा बघेल एंव समस्त थाना प्रभारी एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed