नवीनीकृत और एपीएल राशन कार्ड 30 अक्टूबर तक वितरण करने करें-कलेक्ट स्वास्थ्य अधिकारी को फिल्ड में नियमित भ्रमण करने और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश कवर्धा, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज यहां समय सीमा की बैठक में राज्य शासन तथा मंत्रियों के क्षेत्रीय भ्रमण तथा जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त महत्वपूर्ण आवेदनों के निरारण की समीक्षा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन और लोकहित में प्राप्त आवेदनों को पूरी गंभीरता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री शरण ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सर्वभौम पीडीएस के तहत नवीनीकृत राशन कार्ड और एपीएल राशन कार्ड के वितरण की जानकारी ली। उन्होनें खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस माह के 30 अक्टूबर तक सभी नवीनीकृत राशन कार्ड और एपीएल राशन कार्ड हितग्राहियों तक वितरण करने के निर्देश दिए। यहां बताया गया कि नवीनीकृत राशन कार्ड 98 प्रतिशत वितरण कर लिया गया है। शेष जल्द ही वितरण कर लिए जाएंगे। इसी तरह एपीएल राशन कार्डों को भी निर्धारित समय से पहले वितरण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने बैठक में जिले वनांचल क्षेत्रों के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य अमलों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य केन्द्रों को भ्रमण करे भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करे। कलेक्टर ने पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों के रूप बसे बैगा बसाहवट ग्राम भाकुर में संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र को दूररूत करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री शरण को वहां पदस्थ्य स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। यहां स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया गया था कि यहां के स्वास्थ्य कर्मचारी पंडरिया में संलग्न है। कलेक्टर ने बिना अनुमति के स्वास्थ्य कर्मचारी के संलग्नीकरण कर कड़ी नराजगी भी जताई थी। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा था जिले के ऐसे सभी कर्मचारी जिनके संलग्न होने के बाद वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ रही है,ऐसे सभी कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त करते हुए कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थाना स्थलों में भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भाकूर उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मचारी भेज दिया गया। कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में पंडरिया विकासखण्ड के सेन्दूरखान और पोलमी में संचालित उपस्वास्थ्य भवन के मरम्मत कार्य पंचायत के माध्यम से कराने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में पेंशन प्रकरणों की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव, सर्व अनुविभागीय अधिकारी और समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation युवा महोत्सव में दिखाई देगी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल और लोकनृत्य नाचा, करमा, सुआ और पंथी, की झलक गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर आयोजित होगा इस बार युवा महोत्सव 2019 महोत्सव में शामिल होने आवेदन लेने की प्रकिया शुरू अंतिम तिथि 31 अक्टूबर गौठान के गोबर से बने दिए रौशन करेगी दिवाली