कवर्धा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने परिवार के साथ कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की।
राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है।
भोरमदेव मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंदिर परिसर में स्वयं उपस्थित रहकर राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार छवई, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगमन को गौरवपूर्ण क्षण बताया।
मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी राज्यपाल एवं उनके परिवार का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के मंगल की कामना की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button