दशहरा पर्व में शांति व्यवस्था हेतु थाना बालोद में बैठक ली गयी एवं आवश्यक निर्देश दिए गये….. – बालोद,जिला मुख्यालय में 7एवं8 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाना है।हमेशा की तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल व बुधवारी बाजार में रावण दहन किया जाएगा।इस बीच यातायात व कानून व्यवस्था के समुचित उपाय बालोद पुलिस द्वारा बनाया गया है तथा आतिशबाजी इस बार सुरक्षित स्थान पर किया जाएगा। – परंपरा गत रावण का भेष धारण करने वाले का स्वर्गवास हो जाने से इस बार रावण हेतु नया चेहरा देखने मिलेगा। फॉयर ब्रिगेड , एम्बुलेंस, व पानी की व्यवस्था की गई है खास तौर पर महिलाओं के लिये अलग सेक्टर होगा। बैठक के दौरान सभी लोगों को थाना द्वारा संदेश दिया गया कि नव दुर्गा उत्सव मेला ,पंडाल दशहरा मेला मिनी बाजार में अपने बच्चो को साथ ले जाते समय एक पेपर में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर बच्चे के पॉकेट में रखे।जिससे आपात स्थिति में बच्चे को आपके पास आसानी से पहुंचाया जा सके। यह संदेश सभी नागरिकों को अमल करने अपील की गई।बैठक में एएसपी बालोद दौलत राम पोर्ते ,नगर पालिका अध्यक्ष विकाश चोपड़ा थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी अमर सिदार । नायब तहसीलदार मनोज भारद्वाज ,पार्षदगण और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कुण्डा शा.उ.मा.विद्यालय के छात्रों ने बनाया कबाड़ से जुगाड़ ,कबीरधाम जिला,मे श्रमजीवी प्रत्रकार संघ का गठन किया गया,