अपराध रोकने पुलिस विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम

बालोद/अनिश राजपूत

गुंडरदेही-पुलिस अधीक्षक एम एल कोटवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में दिनेश कुमार सिन्हा के विशेष प्रयास से युवाओं को जागरूक कर समाज मे अपराध रोकने के लिए शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय में विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुंडरदेही, मुख्यातिथि के. एस. चौहान संस्थापक चौहान फाउंडेशन, अध्यक्षता डॉ श्रद्धा चंद्राकर प्रचार्य, विशिष्ट अतिथि संजय साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, पंकज चौधरी समाजसेवी, इस अवसर पर डॉ श्रद्धा चन्द्राकर प्राचार्य ने समस्त अतिथियों का गुलाल, बैच लगाकर सम्मान किया,
समाज मे युवा नेतृत्व पर छात्रों को संबोधित करते हुए के एस चौहान ने कहा कि युवाओं को किसी भी कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता होनी चाहिए तभी वह सफलता प्राप्त कर सकता है, साथ ही युवाओ को चौहान फाउंडेशन में मुफ्त कोचिंग के लिए आमंत्रित करते हुए एकाग्र होने का सलाह दिया। उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने समाज मे क्षेत्र में जिस तरह अप्रिय घटना घटित हो रही है जिसका कारण जागरूकता की कमी है, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रसन्नता करते हुए को कहा समाज को जागरूक करने का सबसे बड़ा मंच रासेयो है जो हर वर्ग हर समुदाय हर क्षेत्र में शिविर आयोजित कर जागरूक करते है, थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर ने छात्र छात्राओं समस्त युवाओ विस्तार पूर्वक क़ानूक की जानकारी देते हुए यातायात नियमो की जानकारी दिया, यातायात नियमो के पालन नही होने के कारण आये दिन दुर्घटनाए हो रही है बताया कि छत्तीसगढ़ में 13हजार सड़क दुर्घटनाएँ प्रतिवर्ष हो रही है जिसमे 5 हजार व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी सफर करना दुर्घटना होने की मुख्य कारण है,
साइबर क्राइम से जुड़े एटीएम फ्राड, बैंकिंग फ्राड, एटीएम बदली, एटीएम क्लोनिंग, से बचने के लिए एटीएम का सुरक्षित उपयोग करे साथ ही लाटरी के नाम पर होने वाला ठगी, टावर लगाने के नाम पर ठगी, चिटफंड कंपनी, लोन दिलाने एवम नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालो से बचने की सलाह दिया और ऐसे करने वालो के नाम से तुरंत शिकायत करने कहा। साथ ही बालक बालिकाओ से संबंधित अपराध, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, पास्को एक्ट, बाल विवाह, दहेज अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज मृत्यु, टोनही प्रताड़ना अधिनियम एवम सीनियर सिटीजन एक्ट की विस्तृत जानकारी दिए, साथ ही
सोशल मीडिया से जुड़े जानकारी साझा करते हुए सभी छात्रों को समझाया कि आज स्मार्ट फोन ने पालक और बच्चों की बीच की दूरी को इतना ज्यादा बड़ा दिया है जिससे किसी पालक को पता नही चलता कि उसके बच्चे किस रास्ते मे जा रहे है क्या कर रहे और जो कर रहे है वो कितना सही कितना गलत है, इन सारी परिस्थितियों को समझाते हुए हर बच्चे नियमित रूप से अपने पालक के साथ रोज 2 घंटा समय व्यतीत करें,अपने दिनचर्या की जानकारी दे और हर गतिविधियों में नजर रखे और सोसल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने करने की सलाह देते हुए समाज मे अपराध होने से रोकने की सलाह दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज साहू रासेयो लीडर ने किया,
इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पटेल, प्राध्यापकगण चौले सर, डी आर सहाय, मेश्राम सर , प्रो निगार अहमद, पूर्व छात्र डिगेंद्र साहू, अमर दास, तुलसी साहू एवं समस्त छात्राये उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़