*प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा,कैलाश चंद्रवंशी सहित कार्यकर्ताओं किसानों पर फर्जी f.i.r. के खिलाफ प्रदेश भर में राज्यपाल-डीजीपी के नाम जिलाधीश एसपी को ज्ञापन*
फर्जी FIR वापस नही हुआ तो प्रदेशभर में होगा उग्र आंदोलन

कवर्धा,गन्ना का भुगतान चना का प्रोत्साहन राशि बोनस शक्कर की मांग को लेकर 24 सितंबर को भाजयुमो कार्यकर्ता सहित हजारों किसानों ने पूर्व सूचना के आधार एसडीएम ऑफिस पंडरिया का घेराव किया था जिसमें एसडीएम के द्वारा ज्ञापन नहीं लिए जाने पर ज्ञापन की प्रति जलाकर वापस आ गए थे
आंदोलन उपरांत पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की जाने पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किसानों युवाओं की आवाज को दबाने के लिए रात्रि 12:30 बजे तहसीलदार पंडरिया के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित 11 कार्यकर्ताओं और किसानों पर एफ आई आर दर्ज कराया गया
*जिसके विरोध में कल 30 सितंबर को पूरे प्रदेश में राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया अगर अति शीघ्र एफ आई आर को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा*

भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम के द्वारा राज्यपाल -डीजीपी के नाम जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जिला महामंत्री पीयूष सिंह जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर साहू, रवि राजपूत, जिला मंत्री हुतेन्द्र चंद्रवंशी,उमंग पांडे, रामविलास चंद्रवंशी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख पवन पटेल,बोडला मंडल अध्यक्ष अनिल झरिया,ग्रामीण मंडल महामंत्री नरेंद्र मानिकपुरी,शहरअध्यक्ष मयंक गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष राजा टाटिया, सोनू साहू, योगेश महाजन, कोषाध्यक्ष सागर साहू,!

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रमुख छत्तीसगढ़

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़