वाहनों के बैटरी एवं म्युजिक सिस्टम चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा 24 घंटे में ही चोरों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा कवर्धा,पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी व उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्षन में जिले में हो रहे चोरी, नकबजनी, लूट के वारदात मे लगाम कसने के लिये सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देषित किया गया था। इसी कड़ी में थाना कोतवाली में दिनांक 26.09.2019 को प्रार्थीया विजय लक्ष्मी तिवारी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गायत्री मंदिर के पास कवर्धा में खड़ी वाहन स्काॅर्पियो एवं पिकअप वाहन में लगे बैटरी एवं सीडी प्लेयर को दिनांक 25.09.2019 के दरम्यिानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गये है। की रिपोर्ट पर अपराध क्र.-427/19, धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना थाना प्रभारी सुषील मलिक द्वारा पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह को दिया गया। जिनके निर्देष में टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक सुषील मलिक के कुषल नेतृत्व में विवेचना के जरीये मुखबिर एवं सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्तियों को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जो आरोपी इरषाद एवं मोहम्मद कासिम खान ने चोरी करना स्वीकार किया। इसी प्रकार कबीरपारा, सिविल लाईन में भी गाडी में बैटरी व सीडी प्लेयर को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी इरसाद पिता जमील खान उम्र 28 साल साकिन बीचपारा कवर्धा एवं मोहम्मद कासिम पिता मोहम्मद मुनीर खान उम्र 24 साल साकिन नवाब मोहल्ला के पास से 05 नग बैटरी व 05 नग सीडी प्लेयर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय में दिनांक 27.09.2019 को पेष किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में सउनि रघुवंष पाटिल, प्रधान आरक्षक अनित मण्डावी, आरक्षक षमसेर, आरक्षक राजेष कोसरिया, आरक्षक रेखू सोनकर का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation इमरान को उनके हैसियत दिखाने वाले भूपेश बघेल जी भारत के पहले मुख्यमंत्री– सूरज यादव मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान