कवर्धा

राजधानी के सेंट्रल जेल में चली गोली, युवक घायल, मेकाहारा में किया गया भर्ती, आरोपी फरार

राजधानी के सेंट्रल जेल में चली गोली, युवक घायल, मेकाहारा में किया गया भर्ती, आरोपी फरार
रायपुर।कबीर क्रांति,,,प्रदेश की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में गोली चली है। गोली युवक के गले में लगी है। आरोपी फरार हो गए है जबकि घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी गई है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार करीबन एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था। जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button