कवर्धादुर्ग

राज्य स्तरीय विभिन्न पुरूस्कारों के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

राज्य स्तरीय विभिन्न पुरूस्कारों के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित
कवर्धा, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिवस के अवसर पर विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 जून 2019 को सायं 5 बजे तक आमंत्रित किये गये है। विभिन्न पुरस्कारों के तहत शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार 2019, शहीद कौशल यादव पुरस्कार 2019, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार 2019, शहीद विनोद चौबे सम्मान 2019, मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2019, हनुमान सिंह निर्णायक सम्मान 2019, हनुमान सिंह प्रशिक्षक सम्मान 2019, खेलवृत्ति (डाईट मनी) 2019, नगद राशि सम्मान 2019, खेल संघों की प्रेरणा निधि 2019 शामिल है। आवेदन समस्त दस्तावेजो एवं अभिलेखों संलग्न के साथ हार्ड कॉपी विभाग के संबंधित कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कबीरधाम में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक विभाग के जिला कार्यालय अथवा संचालनालय में संपर्क कर सकते है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button