कवर्धादुर्ग

सेवा सहकारी समिति प्रबंधक बोदा द्वारा ग्रामीणां से ठगी कर राशि वसूलने की शिकायत सही पाये जाने पर थाने में एफआईआर दर्ज

सेवा सहकारी समिति प्रबंधक बोदा द्वारा ग्रामीणां से ठगी कर राशि वसूलने की शिकायत सही पाये जाने पर थाने में एफआईआर दर्ज

कवर्धा,के बोड़ला तहसील के सेवा सहकारी समिति बोदा 03 तरेगांव जंगल में पदस्थ प्रभारी समिति प्रबंधक श्री अवश्न नायक द्वारा तरेगांव जंगल के चार आदिवासी ग्रामीणों से ठगीकर अनाधिकृत रूप से राशि वसूलने की शिकायत पर जॉच की गई। शिकायत सही पाये जाने पर अवश्न नायक विरूद्ध पुलिस थाना तरेगांव जंगल में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। इसके साथ ही ठगी एवं बैंक से राशि आहरण

में सहयोग करने पर शाखा प्रबंधक सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बोड़ला श्री बी.बी.गहीने एवं अपने कर्तव्य के पालन में लापरवाही बरतने पर श्री संतोष कुमार गंधर्व पर्यवेक्षक (मूल पर समिति प्रबंधक चिल्फी) समिति प्रबंधक के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि तरेगांव जंगल के आदिवासी ग्रामीण अंजोरी, राजकुमार, गणेशिया बाई एवं जमुना बाई द्वारा कलेक्टर एवं अनुविभागीय

अधिकारी राजस्व कार्यालय में अश्वन के विरूद्ध ठगी कर राशि वसूलने की शिकायत की गई थी। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार बोड़ला को जॉच के निर्देश दिये थे। नायब तहसीलदार श्री मनीष वर्मा ने शिकायत की गहन जॉच पड़ताल के बाद अपने जॉच प्रतिवेदन में बताया है कि सेवा सहकारी समिति बोदा में पदस्थ प्रभारी समिति प्रबंधक अश्वन नायक द्वारा बीमा कराने एवं ऋण लेने के नाम से कृषक अंजोरी पिता चरण जाति गोड़ से 4000 रूपये, राजकुमार पिता फूल सिंह मेरावी

जाति गोड़ से 34000 रूपये, जमुना बाई पति शिरोतन जाति गोड़ से 1500 रूपये एवं गनेशिया बाई पति बजारी जाति गोड़ से 2000 हजार रूपये (कुल 41 हजार 500 रूपये) ठगकर अनाधिकृत रूप से वसूला गया है, जो अपराधिक कृत्य की श्रेणी में दण्डात्मक कार्यवाही योग्य है। नायब तहसीलदार श्री वर्मा ने जॉच प्रतिवेदन में बताया है कि शिकायतकर्ताओं ने अपने कथन में अंकित कराया है कि उन्हें जिला सहकारी बैंक शाखा बोड़ला में बैंक अधिकारियों

द्वारा काउंटर में नहीं बुलाया गया, बल्कि समिति प्रबंधक अश्वन नायक के हाथ से राशि भुगतान किया गया। शिकायतकर्ताओं के कथन से प्रतीत होता है कि बैंक अधिकारियों के द्वारा लापरवाहीपूर्वक गैर खातेदार को भुगतान किया जाता है। इसके लिए शाखा प्रबंधक बी.बी गहीने को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह सेवा सहकारी समिति बोदा का समय-समय पर निरीक्षण नहीं करने पर प्रभारी पर्यवेक्षक श्री संतोष कुमार गंधर्व द्वारा कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के कारण उनके विरूद्ध थाने भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button