कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई* *भद्राली में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई*
*भद्राली में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत*
कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया में एक प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें फलित यादव और बाबूलाल के पुत्र मुकेश यादव पर आपसी विवाद के दौरान मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में घायल हुए डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव (18 वर्ष) की इलाज के दौरान बिलासपुर में मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 102/25 धारा 109, 115(2), 326 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है और अब धारा 103 BNS भी जोड़ी गई है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना कर रही है और अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।



