कवर्धादुर्ग

दृष्टिबाधित टिकेश्वर वैष्णव ने राजकीय गीत ” अरपा पैरी के धार” गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया

दृष्टिबाधित टिकेश्वर वैष्णव ने राजकीय गीत ” अरपा पैरी के धार” गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया

कबीरधाम जिले के सिघनपूरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के टिकेश्वर वैष्णव ने छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत ” अरपा पैरी के धार और एक देशभक्ति अपने सुरेली आवाज में गीत गाकर आज सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वह जिले के कवर्धा के ज्ञानपुर का मूल निवासी है।वह इस आवासीय विद्यालय में रह कर पढाई कर रहा है। जिले के प्रभारी सचिव श्री आर प्रसन्ना ने आज जिले के इस आवासीय शासकीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री पसन्ना ने विद्यालय के सभी बच्चों से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली के छात्र टिकेश्व ने अपनी सुरेली आवाज में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत और एक देश भक्ति गीत सुनाने की बात कही। उनकी आवाज सुनकर सब मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयराम ने भी बच्चों से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारियां ली।

Spread the love

Related Articles

Back to top button