
NSUI ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री मोहम्मद अकबर जी के जन्मदिन के अवसर पर कवर्धा *NSUI के जिला उपाध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी* के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में NSUI जिला उपाध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ,NSUI जिला संयोजक बृजेश चन्द्रवंशी,महेंद्र कौशिक,विवेक जायसवाल,प्रशांत कौशिक, रुपेश श्रीवास, रुपेश अहिरवार, निलेश अहिरवार, शुभम साहू ,आकाश अहिरवार, अमन अहिरवार,दुर्गेश कुमार झारिया सहित कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया ।
सितेश चंद्रवंशी ने कहा जब से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जता कर नेतृत्व की कमान भूपेश सरकार को सौंपी है तब से प्रदेश में चहुमुखी विकास की धारा बही है, प्रदेश के लाखों किसानों की कर्जमाफी हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता देनी हो, भूपेश सरकार ने किसानहित को सर्वोपरि रखते कई योजनाए समर्पित की जिससे आज प्रदेश का किसान समृद्ध और खुशहाल महसूस कर रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे,दीपक ठाकुर,इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरमान खान, NSUI जिला सचिव सोनू कौशिक, युवा काँग्रेस जिला संयोजक अरविंद चन्द्रवंशी,मनोज दुबे,नरेंद्र कौशिक,जयप्रकश कौशिक,NSUI जिला संयोजक प्रकाश योगी,गणेश यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



