
कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा,,*खैरबना कला* :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री *माननीय भुपेश बघेल जी एवं वन मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी* के महत्वकांक्षी योजना सरस्वती सायकल योजना हेतु सायकल वितरण कार्यकम को संबोधित करते हुए *नीलू चंद्रवंशी* जी ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी चल रहा है कोरोना की संक्रमण हमारे जिले में फिर से फैलाव जो रहा है कोरोना की वैक्सीन सभी शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध है 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोरोना वैक्सीन की टीका लगवाने है उपस्थित सभी लोगो से निवेदन किया कि टिका लगवाने हेतु लोगो मे जागरूकता लाने हम सब की जिम्मेदारी है और आगे कहा कि दूरस्थ गांवों से,शिक्षा के लिए स्कूल तक बालिकाओं को पहुँच पाना कठिन व चुनौतीपूर्ण कार्य है,
नि:शुल्क सरस्वती साइकल योजना,जो कि छ.ग.शासन की महती योजना है।छ.ग.शासन द्वारा बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल प्रदान कर , बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – खैरबनाकला में 77 बालिकाओं को मुख्यअतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी-कबीरधाम के जिला अध्यक्ष श्री नीलकण्ठ(नीलू) चन्द्रवंशी तथा शाला प्रबंधन एवं ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बोड़ला पीताम्बर वर्मा जी ,जिला महामंत्री नीलकंठ साहू जी,जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल जी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री भगवन्ता साहू जी, सुदर्शन साहू जी पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष ग्राम पंचायत खैरबना कला के सरपंच डंकेश्वर सिंह ठाकुर जी,कृष्णा साहू जी पूर्व सचिव,हस्ती मरई जी पूर्व सयुक्त जिला महामंत्री,कंसाराम साहू जी ,गीतेश्वर साहू जी ब्लाक (महामंत्री असंगठित मजदूर )के कर-कमलों से प्रदान किया गया।सभी अतिथिगण बालिकाओं को सायकल प्रदान करते हुए कहा कि-“नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना , बालिकाओं की शिक्षा के लिए “मील का पत्थर” साबित होगा। जिलाध्यक्ष नीलकण्ठ चंद्रवंशी जी ने उक्त अवसर पर कहा कि-दूरी की वजह से,बालिका शिक्षा से वंचित ना हो , यही छ.ग. शासन व योजना का मूल उद्देश्य है। प्राचार्य तिवारी ने नारी शिक्षा के महत्व व बालिका शिक्षा पर “नि:शुल्क सायकल” की उपयोगिता पर अपने विचार प्रकट किये।




