*भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयन्ती जिला युवा कांग्रेस ने मनाया।*

कवर्धा,छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस कवर्धा जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों ने भारी संख्या में जिला अस्पताल कवर्धा में रक्तदान किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष आकाश केशरवानी ने कहा की स्व. राजीव गांधी जी का देश हित मे किये गए कार्य सरहानीय रहे है* ।

*संचार क्रांति राजीव गांधी पंचायती राज मताधिकार का अधिकार हरित क्रांति सहित विभिन्न योजना राजीव गांधी की देन है जिसके कारण आज भारत विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है ।*

*राजीव गांधी जी की जयंती अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के साथियों ने जिला कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि अर्पित कर मुक्ति धाम में पौधा रोपण का कार्य किया ।*

*इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकृष्ण साहू मुकुंद माधव कश्यप भुनेश्वर पटेल जितेन मानिकपुरी अरविंद चंद्रवंशी कन्हैया चन्द्रवंशी नरेश साहू प्रहलाद धुर्वे सुरेश साहू चोवा राम साहू ऋषि साहू तुकेषवर शिव शंकर वर्मा मुकेश झारिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुवे ।*

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़