कवर्धा,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के पश्चात पहली बार मन की बात कार्यक्रम में देश के सवा सौ करोड़ जन मानस के समक्ष अपनी बात रखी । उन्होंने कहा इस लोकतँत्र के महापर्व में आपने जो मुझ पर भरोषा किया वो अतुलनीय है आपही मेरे प्रेरणा है आपसे मिली ऊर्जा और सुझाव से मुझे कार्य करने के लिये शक्ति मिलती है । प्रधानमंत्री ने मौसम की स्थिति और कम वर्षा की समस्या को देखते हुए सभी को जल संरक्षण हेतु कार्य करने व लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया । आज सुबह 11 बजे से निर्धारित समय मे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी । इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डे, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सियाराम साहू , जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा,महामंत्री गोपाल साहू,राजेन्द्र सलूजा,श्रीमती मधु तिवारी,विजय लक्ष्मी तिवारी,कैलाश चन्द्रवँशी, रफीक हिंगोरा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । Spread the love Post navigation कबीरधाम जिल के 81 हजार किसानों का बना किसान क्रेडिट कार्ड जिला भाजपा सदस्यता समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न