अंजोर रथ का शुभांरभ माननीय गृहमंत्री छ.ग. शासन के द्वारा दिखाया गया हरी झंडी कवर्धा,आज जिला कबीरधाम में ‘‘अंजोर रथ’’ का शुभारंभ ताम्रध्वज साहू, माननीय मंत्री गृह, जेल, लोकनिर्माण विभाग, संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेषक, छत्तीसगढ़ द्वारा विगत वर्षो में घटित अपराध के विष्लेषण से प्रदेष में घटित होने वाले चिटफंड, एटीएम, साईबर एवं मानव तस्करी से जुड़े अधिकांष अपराध में आम नागरिकों में जागरूकता के अभाव होने से आम जनता को जागरूक करने हेतु ‘‘अंजोर रथ’’ के माध्यम से जागरूकता लाये जाने हेतु निर्देषित किया गया है। उक्त निर्देष के परिपालन में डाॅ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा आज दिनंाक को माननीय गृहमंत्री छ.ग. शासन एवं श्रीमती ममता चंद्राकर, विधायक पण्डरिया के विषेष आतिथ्य में जिला कबीरधाम के लिए अंजोर रथ का शुभांरभ किया गया है। अंजोर रथ के माध्यम से आम नागरिकों को चिटफंड कंपनियों, साईबर क्राईम, एटीएम फ्राॅड, डाॅयल-112, यातायात संबंधी नियम, मानव तस्करी, नषे के दुष्परिणाम तथा महिलाओं एवं बच्चो को गुड टच एवं बैड टच इत्यादि अपराध के अपराधियों की कार्यप्रणाली एवं इनके बचाव के उपाय तथा आॅडियो एवं विडियो विजुअल के माध्यम से आम जनताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान करेगें। अंजोर रथ जिले के प्रत्येक थानो के साप्ताहिक बाजार, मेल, मड़ई, स्कूल, काॅलेजो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चैपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। Spread the love Post navigation भणगा और टकटोइया में शाला में पहली बार दर्ज होने से पूर्व बच्चो के लिए बाल मेला लगाकर किया गया मूल्यांकन पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर मामले का निराकरण