कवर्धादुर्ग

पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता एवं फायर सेवा के लिए डॉयल कर सकते है 112 नंबर

कवर्धा, जन कल्याण की दिशा में राज्य शासन द्वारा शुरू किये गये एक्के नंबर सब्बो बर-छत्तीसगढ़ डॉयल 112 की सेवा कबीरधाम जिले में भी शुरू हो गई है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के तहत पुलिस सहायता, एंबुलेंस एवं फायर सेवा के लिए 112 नंबर पर डॉयल कर सकते है। इस सेवा के पहले पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर, एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और फॉयर सेवा के लिए 101 नंबर पर डॉयल करना पड़ता था, अब तीनों सेवाओं के लिए एक ही नंबर 112 पर डॉयल कर सकते हैं। इसके अलावा वॉट्सअप नंबर 9197000112, फेसबुक सीजीडॉयल 112 एवं ट्यूटर सीजीडॉयल 112 पर भी शिकायत दर्ज कर सकते है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button