कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** गणेश पंडालों में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बच्चों से की आत्मीय बातचीत

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
गणेश पंडालों में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बच्चों से की आत्मीय बातचीत
कवर्धा। गणेशोत्सव के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्री शर्मा ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8, विद्यानगर वार्ड क्रमांक 7, रविदास नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं रामनगर वार्ड क्रमांक 1 स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गणपति भक्त छोटे बच्चों से भी आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके साथ समय बिताया।
गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर पंडालों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




