कवर्धा

आईजी अजय कुमार यादव ने किया थाना कुण्डा का आकस्मिक निरीक्षण** पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

आईजी अजय कुमार यादव ने किया थाना कुण्डा का आकस्मिक निरीक्षण**

पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव ने 13 सितंबर 2026 को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान थाना कुण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान आईजी श्री यादव ने थाना परिसर एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों, लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

आईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं नागरिक के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। महिला, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अपराधियों पर नजर, गश्त व्यवस्था होगी मजबूत

थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा बीट व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने और साइबर ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की बात कही गई।

“जनता का विश्वास मजबूत करना पुलिस की जिम्मेदारी”

आईजी श्री अजय कुमार यादव ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने थाना स्टाफ को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर पुलिसिंग, त्वरित जनसमस्या निराकरण एवं जनविश्वास को लगातार मजबूत करने के निर्देश दिए।

: थाना कुण्डा परिसर में पुलिस अधिकारियों के साथ आईजी अजय कुमार यादव का निरीक्षण दल।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button