कवर्धा

तालाब पाटकर जमीन बेचने की खबर से बौखलाए? पत्रकार को गाली-गलौज और जान से मारने की कथित धमकी** प्रेस क्लब पंडरिया ने भी चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

तालाब पाटकर जमीन बेचने की खबर से बौखलाए? पत्रकार को गाली-गलौज और जान से मारने की कथित धमकी**

प्रेस क्लब पंडरिया ने भी चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा**

 

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया। तालाब पाटकर जमीन बेचने के मामले में समाचार प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ने का आरोप है। खबर से नाराज होकर पत्रकार से गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने थाना पंडरिया में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है।

प्रेस क्लब पंडरिया के कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार नंदकिशोर उर्फ नरेंद्र तिवारी के अनुसार, 10 सितंबर की रात महामाया मंदिर में चर्चा के दौरान तालाब पाटे जाने और जमीन बेचे जाने से संबंधित प्रकाशित समाचार का मुद्दा उठा। इसी दौरान बंटी ठाकुर द्वारा कथित रूप से पत्रकारों के खिलाफ अपशब्द कहे गए और नरेंद्र तिवारी से गाली-गलौज की गई।

शिकायत के मुताबिक, पत्रकार को धमकी दी गई कि भविष्य में किसी गलत कार्य से संबंधित समाचार प्रकाशित किया तो जान से मार देंगे और रास्ते में जहां मिलेंगे, वहीं मारेंगे। मौके पर मौजूद मोनू तिवारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पत्रकार ने शिकायत में करीब दो माह पूर्व भी महामाया मंदिर के पास इसी व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई तथा स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

प्रेस क्लब पंडरिया ने भी चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा।

सवाल यह है—क्या किसी गलत कार्य के खिलाफ खबर प्रकाशित करना पत्रकार के लिए जान का खतरा बन जाएगा?

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button