सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन व सभी सेवा लाभ कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष :- भानु प्रताप यादव ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन व सभी सेवा लाभ कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष :- भानु प्रताप यादव **
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने शासन से मांग की है कि सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों को पेंशन, अवकाश नगदीकरण, ग्रेच्युटी, समूह बीमा योजना एवं अन्य सेवा निवृत्ति लाभों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों से नो डिमांड प्रमाण-पत्र, विभागीय जांच एवं घटना संबंधी प्रतिवेदन सहित विभिन्न अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है, जबकि विभागीय अभिलेखों एवं आवश्यक प्रतिवेदनों को प्राप्त करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं कार्यालय प्रमुख की होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने सेवाकाल में विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ रहते हैं। ऐसे में उन्हें पुराने अभिलेखों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे पेंशन एवं अन्य सेवा निवृत्ति लाभों के भुगतान में अनावश्यक विलंब होता है।*
कर्मचारी संघ ने यह भी मांग की है कि कर्मचारियों की समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक गोपनीय चरित्रावली एवं सेवा अभिलेख संबंधित विभागों से समय पर मंगाए जाएं, ताकि अभिलेखों के अभाव में पदोन्नति प्रकरण लंबित न रहें।
संघ ने शासन से समस्त विभाग प्रमुखों एवं कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है कि सेवानिवृत्ति प्रकरणों की कार्यवाही पूर्व से प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
भानु प्रताप यादव ने कहा कि समयबद्ध व्यवस्था लागू होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनके वैधानिक सेवा लाभ समय पर प्राप्त हो सकेंगे।*




