कवर्धा
*बिना लाइसेंस गाड़ी चला रहे नाबालिग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई* *पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने लगाई फटकार,गाड़ी जब्त करने दिए निर्देश*

*बिना लाइसेंस गाड़ी चला रहे नाबालिग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई*
*पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने लगाई फटकार,गाड़ी जब्त करने दिए निर्देश*
कवर्धा: पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाते हुए पकड़ा और सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी जब्त कर ली। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नाबालिग को रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडित किया गया। एसपी ने यह भी कहा कि इस प्रकार के मामलों में सख्ती बरती जाएगी ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कानून का पालन करें और नाबालिगों को गाड़ी न चलाने दें, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।




